Contact Us: sjre2020@sarkarirojgars.in

Latest Blog

Home

Blog

11

Dec

15

10

15 विभागों में 90 हजार पदों पर भर्ती होगी, नोटिफिकेशन इस महीने संभव

जयपुर, 11 दिसंबर 2024
राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहली बार बड़े पैमाने पर भर्तियां होने जा रही हैं। सरकार 15 विभागों में कुल 89838 पदों पर भर्तियां निकालेगी। पदों की गणना पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कुल कितने पद?

सर्वाधिक 52453 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए हैं। इसके अलावा, लाइब्रेरियन के 500 पद, पशु धन सहायक के 2041 पद, कांस्टेबल के 7000 पद, जेल प्रहरी के 803 पद, संस्कृत शिक्षा में 3003 पद, सहकारी बैंक एवं राजफेड में 498 पद, ऊर्जा विभाग में 487 पद, सहायक आचार्य के 79 पद, सर्वेयर-फोरमैन के 72 पद, एनएचएम 21 कैडर के 8252 पद, और जेटीए के 2600 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

कब आएगा नोटिफिकेशन?

अभी तक विभिन्न विभागों ने 25335 पदों पर भर्ती की अभ्यर्थनाएं भर्ती एजेंसियों को भेजी हैं। कई विभागों की अभ्यर्थनाएं बोर्ड को मिल चुकी हैं और उनका परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस महीने ही भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

क्या कहा जा रहा है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज: "अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए कई विभागों की अभ्यर्थनाएं भी बोर्ड को मिल चुकी हैं। इनका परीक्षण किया जा रहा है। बहुत जल्द हम भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करने का काम प्रारंभ कर देंगे।" नेशनल फ्रीडम यूनियन अध्यक्ष हनुमान किसान: "सरकार इतनी बड़ी भर्ती ला रही है। भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं को राहत मिलेगी, लेकिन इनमें सामान्य शिक्षा की तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती शामिल नहीं है। इसको भी शामिल करनी चाहिए।"