Blog
नए साल पर राजस्थान को मिला मंत्री मंडल कुल 22 मंत्रियो ने शपथ ली है जिसमे हर वर्ग का ध्यान रखा गया है वरिष्ठ एवं नए चहरे का समन्वय देखने को मिला है सर्वाधिक मंत्री OBC समुदाय से बनाये गए है | सुरेन्द्र सिंह टीटी को पहले ही मंत्री बनाया गया है ताकि करनपुर सीट को निकाला जा सके | अब मुख्यमंत्री सहित कुल 25 मंत्री बन चुके है अभी भी 5 मंत्री और बनाये जा सकते है सरकार का हाले आलम जाने तो एक महीने में मंत्री मंडल का गठन हुआ है सारे काम ठप्प पड़े हुए है देखने वाली बात ये होगी क्या पिछली सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ को भी अभी जारी रखा जायेगी या बंद कर दी जाएगी जिस तरह के वाडे सरकार ने किये है उन्हें पूरा कर पाना एक आशान नहीं है सरकार के लिए | दूसरा एक नए चहरे को मुख्यमंत्री बना कर केंद्र ने अपनी पकड़ राज्य पर मजबूत कर ली है पर क्या अपने निर्णय ले पाएंगे भजन लाल जी या फिर केंद्र की कटपुतली बन के रह जायेंगे | अभी तक तीनो राज्यों में मुख्यमंत्री में प्रबल दावेदार को हटा कर कही प्रधानमंत्री अपना रास्ता तो साफ़ नहीं कर रहे है ताकि राज्यों से उन्हें अपनी ही पार्टी में कोई चुनौती ना दे सके जैसे की योगी को उनका उत्तर अधिकारी मान रहे है |
Copyright © Sarkari Rojgars, All Right Reserved.
Designed By SJRE ENTERPRISE Doveloped By: LL MAHAR