Contact Us: sjre2020@sarkarirojgars.in

Latest Blog

Home

Blog

25

Feb

35

30

पंजाब पुलिस में 1746 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, आवेदन शुरू

पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर 13 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • एक्स सर्विसमैन के लिए 10वीं पास होना जरूरी।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 28 साल।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क:

  • जनरल: 1150 रुपए
  • एससी/एसटी/बीसी/ओबीसी (केवल पंजाब राज्य के): 650 रुपए
  • पंजाब के एक्स सर्विसमैन: 500 रुपए

चयन प्रक्रिया:

  • रिटन एग्जाम, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के आधार पर चयन होगा।

आवेदन कैसे करें:

  1. पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाएं।
  2. करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. "पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024" के लिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  6. फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 13 मार्च 2025